भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण फिर एक मौत का मामला सामने आया है। अब तक 18 मौतें हो चुकी है। हालांकि, मृत महिला भागीरथपुरा के समीप की बस्ती कुलकर्णी नगर में रहती थी। वह अपनी बेटी के यहां रहने आई थी। परिजनों का कहना है कि 80 वर्षीय हरकुंवर ग्रैरईया की मौत उल्टी-दस्त की बीमारी के बाद हो गई। हरकुंवर ने बेटी के यहां रहने के दौरान दूषित पानी का सेवन किया था, जो जानलेवा साबित हुआ। महिला की मौत 2 जनवरी को हुई है। परिजनों का कहना है कि हरकुंवर की मौत को भी डायरिया के कारण माना जाए।

Trending Videos

 

बेटी निर्मला का कहना है कि मां हरकुंवर 20 दिसंबर से घर आई थी और दस दिन तक रुकी थी। 30 दिसंबर को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। हम उन्हें डाॅक्टर के पास ले गए। गोलियां लेने के बावजूद तबीयत नहीं सुधरी। इसके बाद मैने 1 जनवरी को मां को भाई के घर कुलकर्णी नगर भेज दिया। दूसरे दिन उनक फिर तबतीयत बिगड़ी और मौत हो गई। बेटी निर्मला ने कहा कि उनके परिवार के भी चार लोग बीमार हैं। एक सदस्य अस्पताल में भी भर्ती है।

यह भी पढ़ें- Indore News: भागीरथपुरा मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- साफ पानी जनता का हक, हादसे से शहर की छवि को पहुंचा नुकसान

 

400 बोरिंगों की जांच

बस्ती के चार सौ बोरिंगों के पानी की भी जांच नगर निगम कर रहा है। उनमें क्लोरीन भी डाला जा रहा है। अभी भी नए मरीज सामने आ रहे हैं। फिलहाल बस्ती के 99 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनमें 16 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। नए मरीजों की जांच के लिए 200 टीमें लगाई गई हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *